कल दिल्ली की ओर कूच करेगा किसानों का जत्था, बोले- बातचीत के मूड में नहीं केंद्र सरकार
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शनिवार को बताया कि 101 किसानों का एक जत्था रविवार को दिल्ली की ओर कूच करेगा। उन्होंने कहा, "हमें केंद्र की ओर से अबतक कोई संदेश नहीं मिला है... (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी सरकार बातचीत के मूड में नहीं है।" किसान आंदोलन के मद्देनज़र पुलिस ने पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है।