कल दिखाई देगा दुर्लभ सुपर ब्लू मून

दुर्लभ सुपर ब्लू मून कल (30 अगस्त) नज़र आएगा और भारत में लोग इस खगोलीय घटना का नज़ारा रात 9:30 बजे से देख सकते हैं। यह इस साल अगस्त का दूसरा सुपरमून होगा और इससे पहले यह परिघटना 1 अगस्त को हुई थी। नासा के मुताबिक, अन्य दिनों के चंद्रमा के मुकाबले सुपरमून 14% अधिक बड़ा दिखाई देता है।

Load More