कल पृथ्वी के करीब पहुंचेंगे हवाई जहाज़ व बिल्डिंग के आकार के 3 ऐस्टेरॉयड
नासा के अनुसार, बुधवार को बिल्डिंग के आकार का एक व हवाई जहाज़ के आकार के 2 ऐस्टेरॉयड पृथ्वी के नज़दीक से गुज़रेंगे। हवाई जहाज़ के आकार के ऐस्टेरॉयड 2024 SF व 2024 RK7 क्रमश: 46,10,000 और 68,20,000 किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी के पास से गुज़रेंगे। वहीं, बिल्डिंग के आकार का 2024 SG ऐस्टेरॉयड 11,00,000 किलोमीटर पास से जाएगा।