कल्पना चावला की मौत का हवाला देते हुए नासा ने विलियम्स के धरती पर लौटने में देरी का किया फैसला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय मूल की अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला की मौत की घटना के चलते नासा ने अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के धरती पर लौटने में देरी का फैसला किया है। गौरतलब है, कल्पना चावला उन 7 अंतरिक्षयात्रियों में से एक थीं जिन्होंने 2003 में धरती पर लैंड करने से कुछ मिनट पहले हादसे में जान गंवाई थी।