कल भारत पहुंचने के बाद क्या रहेगा टी20 विश्व कप चैंपियन भारतीय टीम का दिनभर का शेड्यूल?
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के मुताबिक, टी20 विश्व कप-2024 चैंपियन भारतीय टीम गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी जहां टीम का रिसेप्शन होगा। इसके बाद टीम मुंबई जाएगी और वहां नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक ओपन बस में विक्ट्री परेड होगी। फिर बीसीसीआई सचिव जय शाह टीम को ₹125 करोड़ की राशि देंगे।