कल भारत बंद बुलाने वाले श्रम संगठनों की प्रमुख मांगें क्या हैं?
9 जुलाई को भारत बंद बुलाने वाले श्रम संगठनों ने सरकार के सामने कई मांगें रखी हैं। इनमें 4 लेबर कोड की वापसी, सार्वजनिक उद्यमों के निजीकरण पर रोक, बेरोज़गारी के समाधान, स्वीकृत पदों पर भर्ती, अधिक नौकरियों के सृजन, मनरेगा कार्यदिवसों व मानदेय में वृद्धि और शहरी क्षेत्रों के लिए मनरेगा जैसी योजना की मांग शामिल है।