कलाम ने अंग्रेज़ी सिखाई, उनकी वजह से प्रोफेसर बना: कलाम के ड्राइवर रहे कथिरेसन
पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के ड्राइवर रहे वी कथिरेसन अब प्रोफेसर हैं। कथिरेसन ने बताया कि कलाम ने 10वीं के बाद उन्हें आगे पढ़ने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने कहा, "मैं अंग्रेज़ी में फेल हुआ था। अय्या (कलाम) ने अंग्रेज़ी सीखने में मेरी मदद की और मुझे किताबें खरीदकर दीं। आज जो भी हूं उनके कारण हूं।"