कल मेरा 'ईडी दिवस' है लेकिन चक्रवात 'मिचौंग' ने इसे खराब कर दिया: प्रकाश राज
अभिनेता प्रकाश राज ने सोमवार को 'X' पर पोस्ट किया, "पनौतियों और भक्तों के लिए बुरी खबर। कल मेरा ईडी दिवस है लेकिन चेन्नई की बारिश और चक्रवात 'मिचौंग' ने इसे खराब कर दिया।" उन्होंने लिखा, "आपको इंतज़ार करना पड़ेगा।" गौरतलब है, ईडी ने पॉन्ज़ी स्कीम से जुड़े ₹100 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग केस में प्रकाश को समन भेजा था।