कल मेरे माता-पिता से पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस, वे बूढ़े व बीमार हैं: सीएम केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को X पर लिखा, "कल (गुरुवार) दिल्ली पुलिस मेरे बूढ़े और बीमार माता-पिता से पूछताछ करेगी।" हालांकि, सीएम केजरीवाल ने यह नहीं बताया कि पुलिस किस मामले में उनके माता-पिता से पूछताछ करेगी। दिल्ली पुलिस ने भी पूछताछ को लेकर अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है।