कल्याण ज्वेलर्स में ₹1300 करोड़ में 2.36% हिस्सेदारी खरीदेंगे प्रमोटर
कल्याण ज्वेलर्स के प्रमोटर कंपनी में 2.36% और हिस्सेदारी खरीदेंगे। कंपनी ने कहा है कि यह हिस्सेदारी प्रमोटर त्रिकुर सीताराम अय्यर विदेशी निवेशक हाईडेल इन्वेस्टमेंट से ₹1,300 करोड़ के 2.42 करोड़ शेयर खरीदेंगे। हाईडेल ₹535/शेयर की दर से शेयर बेचेगा। बकौल कंपनी, इस डील के बाद प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 60.59% से बढ़कर 62.95% हो जाएगी।