कल रक्षाबंधन पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, भारत में सूतक मान्य होगा या नहीं?
साल-2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण रक्षाबंधन के दिन लगेगा, जो सुबह करीब 8:04 बजे से शुरू होगा और 9:43 बजे अधिकतम प्रभावी होगा। चंद्र ग्रहण से लगभग 9 घंटे पहले 'सूतक-काल' शुरू हो जाता है। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। मान्यताओं के अनुसार, उसी ग्रहण का सूतक मान्य होता है जो अपने इलाके में दिख रहा हो।