कल रात 2 और नोटिस मिले: ₹1,800 करोड़ का आयकर नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनकी पार्टी को ₹1,800 करोड़ से अधिक का आयकर नोटिस मिलने के एक दिन बाद कल रात आयकर विभाग से 2 और नोटिस मिले हैं। उन्होंने आरोप लगाया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी दलों को आर्थिक रूप से अपंग बनाना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाया गया है।"

Load More