कल लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में किन राज्यों/यूटी में होगा मतदान?
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 11 राज्यों/यूटी की 93 सीटों पर मतदान होगा। इनमें गुजरात की 25, बिहार की 5, यूपी की 10, छत्तीसगढ़ की 7, महाराष्ट्र की 11, एमपी की 9, कर्नाटक की 14, पश्चिम बंगाल व असम की 4-4, और दादरा एवं नगर हवेली व दमन और दीव की 2 सीटों पर मतदान होना है।