कल से इन स्मार्टफोन्स पर काम करना बंद कर देगा वॉट्सऐप, सूची हुई जारी
वॉट्सऐप 1 जून से ऐंड्रायड 5.0 और आईओएस 15.1 से पुराने वर्ज़न वाले स्मार्टफोन्स पर सेवाएं बंद कर देगा। इनमें आईफोन के 5एस, 6, 6 प्लस, 6एस, 6एस प्लस, एसई (फर्स्ट जेन), सैमसंग के गैलेक्सी एस4 व गैलेक्सी नोट 3, सोनी एक्सपीरिया ज़ेड1, एलजी जी2, हुआवेई एसेंड पी6, मोटो जी (फर्स्ट जेन), मोटोरोला रेज़र एचडी और मोटो ई-2014 शामिल हैं।