कल से लागू हो जाएगा एडवांस में रेलवे टिकट बुक करने का नया नियम
कल (1 नवंबर) से एडवांस में रेलवे टिकट बुक करने की समयसीमा से जुड़ा नया नियम लागू हो जाएगा। इसके तहत, अगर आप 1 नवंबर से एडवांस में टिकट बुक करना चाहते हैं तो आप 120 दिन के बजाय केवल 60 दिन बाद का रिज़र्वेशन कर पाएंगे। हालांकि, इस नए नियम का विदेशी पर्यटकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।