कल से होने वाली राजस्थान CET 2024 ग्रैजुएट लेवल की परीक्षा के लिए क्या हैं गाइडलाइंस?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड सीईटी-2024 ग्रैजुएट लेवल की परीक्षा 27 व 28 सितंबर को दो पालियों में होगी। परीक्षा के लिए जारी गाइडलाइंस के अनुसार, पुरुष कैंडिडेट्स को परीक्षा में आधी आस्तीन की शर्ट या टी-शर्ट, पैंट और चप्पल पहनकर जाना होगा। वहीं, महिलाएं चूड़ियां-कंगन, झुमके, अंगूठी व हेयरपिन पहनकर परीक्षा नहीं दे सकेंगी। वे साधारण रबर-बैंड लगा सकती हैं।