कल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच होंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव: मधुसूदन मिस्त्री
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने रविवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव सोमवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच होंगे। उन्होंने कहा, "सभी राज्यों के प्रतिनिधि अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अपने समर्थन वाले उम्मीदवार के नाम के आगे 'टिक' करेंगे, सुचारू मतदान के लिए तैयारियां कर ली गई हैं।