कल से शुरू हो रहा पीएम मोदी का 2 दिवसीय भूटान दौरा खराब मौसम के चलते हुआ स्थगित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 21 मार्च से शुरू हो रहा 2 दिवसीय भूटान दौरा स्थगित कर दिया गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया, "पारो एयरपोर्ट (भूटान) पर मौसम की खराब स्थिति के चलते आपसी सहमति से दौरे को स्थगित करने का फैसला हुआ है।" बकौल मंत्रालय, पीएम मोदी के दौरे की नई तारीखों को लेकर बातचीत चल रही है।