कल है CAT 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख

कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएटी) 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 13 सितंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर शुक्रवार शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 5 नवंबर को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे और 24 नवंबर को यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। जनवरी 2025 में परीक्षा के परिणाम घोषित होने की संभावना है।

Load More