कल होने वाली BPSC प्रीलिम्स परीक्षा में किन चीज़ों को लेकर जाने पर रहेगी रोक?

बिहार में कल (शुक्रवार) होने वाली बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर गाइडलाइन्स जारी किए गए हैं। गाइडलाइन्स के अनुसार, परीक्षा प्रारंभ होने से 1 घंटा पूर्व 11 बजे तक ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। वहीं, परीक्षा हॉल में मोबाइल, ब्लूटूथ, ब्लेड, इरेज़र, मार्कर, इलेक्ट्रॉनिक पेन व स्मार्ट वॉच आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

Load More