कल होने वाली यूपीएससी प्रीलिम्स में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए क्या हैं दिशानिर्देश?
16 जून (रविवार) को होने वाली यूपीएससी सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश-पत्र के अलावा उसमें अंकित वैध फोटो पहचान-पत्र दिखाने पर ही प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षार्थियों को फोन, स्मार्ट/डिजिटल वॉच जैसी मूल्यवान वस्तुएं लाने की अनुमति नहीं है। परीक्षार्थी केवल काले बॉल पॉइंट पेन से उत्तर भर सकते हैं।