कल हो सकता है कैबिनेट का विस्तार: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने 40-दिन पुराने मंत्रिमंडल का विस्तार 9-अगस्त को कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, "मंत्री पद की शपथ लेने वालों के नामों को आज रात या कल (सुबह) अंतिम रूप दिया जाएगा।" गौरतलब है, शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने 30 जून को क्रमश: राज्य के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

Load More