चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान 16 मार्च 2024 को किया जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावों की तारीखों की जानकारी दी जाएगी और चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।