कलकत्ता हाईकोर्ट के जज आज भी क्यों पहनते हैं ब्रिटिश युग का विग और रोब?
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि के शपथ ग्रहण समारोह में कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुजॉय पॉल ने औपनिवेशिक युग का विग और रोब पहना था। दरअसल, कलकत्ता, मद्रास और बॉम्बे के हाईकोर्ट की स्थापना स्वतंत्रता से पहले हुई थी इसलिए उनके समारोह ब्रिटिश से जुड़े हुए हैं। कानूनी ड्रेस कोड में इन्हीं परंपराओं को पालन किया गया है।