कलकत्ता हाईकोर्ट ने 2 सौतेली बेटियों की हत्या के आरोपी पिता को दी अंतरिम ज़मानत
कलकत्ता हाईकोर्ट ने 2 नाबालिग सौतेली बेटियों की हत्या के आरोप में 11-वर्ष से अधिक समय से हिरासत में रह रहे एक व्यक्ति को सुनवाई में देरी के कारण अंतरिम ज़मानत दी है। आरोपी की पत्नी दूसरे राज्य में काम करती थी और बेटियां आरोपी संग रहती थीं। आरोपी को प्रत्येक सुनवाई में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।