कलकत्ता एचसी के फैसले का स्वागत करता हूं, ममता ने कोर्ट के आदेश की अवमानना की: शाह
कलकत्ता हाईकोर्ट के पश्चिम बंगाल में 2010 के बाद बने ओबीसी प्रमाण पत्र रद्द किए जाने के आदेश पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा है, "मैं इसका स्वागत करता हूं।" उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 'आदेश को नहीं मानती' बयान पर कहा, "ममता के हाईकोर्ट के आदेश को नहीं मानने की बात कोर्ट की अवमानना है।"