कलकत्ता एचसी ने केंद्रीय मंत्री निशिथ के काफिले पर हुए हमले की सीबीआई जांच के दिए आदेश
केंद्रीय मंत्री निशिथ प्रामाणिक के काफिले पर हुए हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को सीबीआई जांच के आदेश दिए। गौरतलब है, फरवरी 2022 में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए स्थानीय बीजेपी कार्यालय जाते वक्त प्रामाणिक के काफिले पर कूचबिहार (पश्चिम बंगाल) में हमला हुआ था। हमले का आरोप कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगा था।