कलकत्ता हाईकोर्ट ने संदेशखाली मामले की सीबीआई जांच के दिए आदेश
कलकत्ता (पश्चिम बंगाल) हाईकोर्ट ने संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न व रेप और ज़मीन कब्ज़ाने के मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। वकील आलोक श्रीवास्तव के मुताबिक, कोर्ट की निगरानी में जांच की जाएगी। बकौल श्रीवास्तव, कोर्ट ने बंगाल सरकार को जांच करने वाले सीबीआई के अधिकारियों को सुरक्षा देने को कहा है।