कलवरी क्लास की 5वीं सबमरीन आईएनएस वागीर को भारतीय नौसेना में किया गया शामिल
मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित नेवल डॉकयार्ड में सोमवार को कलवरी क्लास की 5वीं सबमरीन आईएनएस वागीर को नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार की मौजूदगी में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। आईएनएस वागीर में 1250 किलोवाट के दो डीज़ल इंजन हैं और यह समुद्र में 350 मीटर तक की गहराई में भी जाकर दुश्मन का पता लगाने में सक्षम है।