कलाकार ने चावल के दानों से बनाई शिवाजी महाराज की तस्वीर, वायरल हुआ वीडियो
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक कलाकार द्वारा चावल के दानों से छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर बनाने का वायरल वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर whartever नामक प्रोफाइल द्वारा अपलोड किए गए इस वीडियो को 65 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। सिंधिया ने ट्वीट किया, "आपसे जुड़ने की इच्छा है, कृपया संपर्क करें।"