कलाकारों व उनकी टीम पर होने वाले खर्च को नियंत्रित करने की ज़रूरत है: फराह खान
फिल्ममेकर फराह खान ने फिल्मों की बढ़ती लागत को लेकर कहा है, "कलाकारों और उनकी टीम पर खर्च होने वाले रुपयों को थोड़ा नियंत्रित करने की ज़रूरत है। यह निर्माताओं पर बहुत भारी पड़ता है।" उन्होंने कहा, "एक अभिनेत्री 9 लोगों और अभिनेता 8 लोगों के साथ आते हैं। यह संसाधनों की बर्बादी है जिनपर रुपए खर्च किए जाते हैं।"