कल्पना सोरेन के पास पति हेमंत सोरेन से ₹14 करोड़ अधिक है संपत्ति, ₹56 लाख की हैं 3 कारें
झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन के पास ₹5.51 करोड़ की चल व ₹13.63 करोड़ की अचल संपत्ति है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास ₹56.20 लाख की 3 कारें भी हैं। वहीं, हेमंत सोरेन की कुल संपत्ति ₹5.30 करोड़ है।