कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताने पर एएमयू परिसर में लगे कुलपति की आलोचना वाले पोस्टर
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताने पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति तारिक मंसूर की आलोचना वाले पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में लिखा है, "अपराधी के लिए शोक मनाना अक्षम्य अपराध है...कल्याण सिंह ना सिर्फ बाबरी मस्जिद विध्वंस के मुख्य आरोपी हैं बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी के भी अपराधी हैं।"