कवि कुमार विश्वास ने बताया, प्रेम आपको क्या-क्या सिखाता है
कवि कुमार विश्वास ने एक पॉडकास्ट में 'क्या होता है प्रेम' सवाल को लेकर कहा है, "प्रेम मनुष्य को उसका बेटर वर्ज़न बनाता है। आप प्रेम कर लीजिए, आप बेहतर हो जाएंगे।" उन्होंने आगे कहा, "अपने को परे रखकर दूसरों को आगे रखने की कला प्रेम सिखाता है। जिन्होंने प्रेम नहीं किया वे मनुष्यता का एक वर्ज़न नीचे रह गए।"