कवि कुमार विश्वास को हत्या की धमकी देने वाले शख्स को मध्य प्रदेश से किया गया गिरफ्तार
कवि कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी देने व भगवान राम पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले लोकेश शुक्ला नामक शख्स को गाज़ियाबाद पुलिस ने इंदौर (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कुमार द्वारा अरविंद केजरीवाल पर किए गए कटाक्षों को लेकर आरोपी नाराज़ था। बकौल पुलिस, लोकेश का केजरीवाल से वैचारिक व भावनात्मक लगाव था।