कविता कौशिक ने की किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे ऐक्टर ईश्वर की मदद करने की अपील
अभिनेत्री कविता कौशिक ने किडनी संबंधी बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे टीवी ऐक्टर ईश्वर ठाकुर की मदद करने की अपील की है। उन्होंने ईश्वर की बैंक डिटेल्स शेयर की और लिखा, "मैं ईश्वर को 'एफआईआर' के समय से जानती हूं।" इससे पहले ईश्वर ने कहा था कि बीमारी के कारण वह अपना पेशाब तक नहीं रोक पाते हैं।