कश्मीर की तरह जम्मू में भी लागू किया जाए 'ज़ीरो टेरर प्लान': आतंकी हमलों पर शाह
जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों संग रविवार को बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा है कि जैसे कश्मीर में 'ज़ीरो टेरर प्लान' लागू किया गया था वैसे ही जम्मू में भी लागू किया जाए। उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई निर्णायक चरण में है।"