कश्मीर का दर्द खींच लाया है: जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ने जा रहीं कश्मीरी पंडित डेज़ी रैना
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) की उम्मीदवार डेज़ी रैना बीते लगभग 30 वर्षों में जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ने वाली पहली महिला कश्मीरी पंडित होंगी। इसे लेकर उन्होंने कहा, "कश्मीर का दर्द खींच लाया...अपने समुदाय को समझाती हूं कि...हमारे पलायन के लिए सबको दोषी नहीं ठहरा सकते।" पुलवामा के फ्रिसल गांव की सरपंच रह चुकीं डेज़ी राजपोरा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।