कश्मीर को भारत से अलग करने की वकालत करने वाले संगठन की सह-अध्यक्ष हैं सोनिया गांधी: BJP
बीजेपी ने X पर कुछ दस्तावेज़ शेयर कर लिखा है कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी कश्मीर को भारत से अलग करने की वकालत करने वाले संगठन एफडीएल-एपी फाउंडेशन की सह-अध्यक्ष हैं। बीजेपी ने आगे लिखा है, "सोनिया गांधी और इस संगठन के बीच यह जुड़ाव भारत के आंतरिक मामलों पर विदेशी संस्थाओं के प्रभाव को व्यक्त करता है।"