कश्मीर जाने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की तारीख का हुआ एलान
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को कश्मीर जाने वाली देश की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ट्रेन अभी कटरा से वाया श्रीनगर बारामूला तक चलेगी और अगस्त में जम्मू से चलने लगेगी। इसके साथ ही कश्मीर देश के बाकी रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा।