कश्मीर टाइगर्स ने ली जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना के काफिले पर हमले की ज़िम्मेदारी
कठुआ (जम्मू-कश्मीर) ज़िले के मचहेड़ी क्षेत्र में सोमवार को सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स नाम के एक संगठन ने पत्र जारी कर ली। पत्र में लिखा, "मुजाहिदीन ने ग्रेनेड और स्नाइपर राइफलों का इस्तेमाल किया और हमले के बाद मुजाहिदीन सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब हुए।" इस हमले में 5 जवान शहीद हुए हैं।