कश्मीर में मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने जैश के 2-3 आतंकवादियों को घेरा: रिपोर्ट्स
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के 2-3 आतंकवादियों को घेर रखा है। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों द्वारा गोलीबारी के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। गौरतलब है, आज (बुधवार) ही अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ है।