कश्मीर में शख्स ने फॉर्च्यूनर से बीच नदी में किए स्टंट, वीडियो वायरल होने के बाद भड़के लोग
ऑनलाइन एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक पर्यटक जम्मू-कश्मीर में झेलम नदी के बीच टोयोटा फॉर्च्यूनर चलाते हुए स्टंट करते नज़र आ रहा है। पर्यटक की गैर-ज़िम्मेदाराना हरकत के बाद लोगों ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एक शख्स ने लिखा, "इसका लाइंसेंस रद्द करके इसे जेल में डालो।" वहीं एक अन्य ने कहा, "गाड़ी जब्त करो।"