कश्मीर में स्थानीय लोगों ने मिडल ईस्ट युद्ध के बीच ईरान के लिए जुटाए ₹600 करोड़
मिडल ईस्ट युद्ध के बीच कश्मीर में स्थानीय लोगों ने 2 दिनों में ईरान के लिए ₹600 करोड़ जुटाए हैं। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में स्थानीय लोगों द्वारा सोना, चांदी और नकद दान करने का वीडियो वायरल हुआ है। बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी ईरान के प्रति एकजुटता दिखाते हुए एक महीने का वेतन दान करने की घोषणा की।