कश्मीर के किश्तवाड़ में सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ क्रूज़र, उसमें सवार 7 लोगों की हुई मौत
किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) में बुधवार को पाकल दुल परियोजना में लगा क्रूज़र वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया जिससे उसमें सवार 7 लोगों की मौत हो गई और 1 शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने हादसे को लेकर किश्तवाड़ के उपायुक्त से बात की है और हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी।