कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया, गोलीबारी में पुलिस का एक जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार को पुलिस और सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक स्थानीय आतंकी को मार गिराया। कश्मीर ज़ोन पुलिस के मुताबिक, इस मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान घायल हो गया और आतंकी के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। बकौल कश्मीर ज़ोन पुलिस, आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है।