कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने नाकाम की आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश, 1 जवान घायल
पूंछ (जम्मू-कश्मीर) में पुलिस और सेना ने संयुक्त अभियान में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। वहीं, इस दौरान गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया। इससे पहले शुक्रवार को कश्मीर के काला जंगल इलाके में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे 4 आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था।