'कश्मीर फाइल्स' के बाद धमकियां मिली थीं, अपने परिवार से नहीं मिल पा रहा था: अग्निहोत्री
'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने दावा किया कि उन्हें इस फिल्म के लिए धमकियां मिली थीं। उन्होंने कहा, "मैं बाहर नहीं जा सकता था, अपने परिवार से भी नहीं मिल पा रहा था...यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण था।" उन्होंने कहा, "कल्पना करिए कि 'शिंडलर्स लिस्ट' बनाने पर स्टीवन स्पीलबर्ग को धमकियां मिली हों लेकिन यह कभी नहीं हुआ।"