कश्मीर में 24-घंटों के भीतर मारे गए 3 आतंकी, 1 को मिली थी फिदायीन हमले की ज़िम्मेदारी

कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन मुजाहिदीन गज़वतुल हिंद से जुड़ा पुलवामा का आमिर रियाज़ नामक आतंकी श्रीनगर में मुठभेड़ में मारा गया है। उन्होंने बताया कि आतंकी को फिदायीन हमले की ज़िम्मेदारी मिली थी। वहीं, कुलगाम ज़िले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए और गोला-बारूद बरामद किया गया।

Load More