कश्मीर में आतंक को ज़िंदा रखने के लिए कश्मीरी पंडितों की हो रही हत्या: सैन्य अधिकारी का दावा
नॉर्दन आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कश्मीरी पंडितों और गैर-स्थानीय मज़दूरों की हो रही हत्या को लेकर कहा है कि इस तरह के हमलों के पीछे घाटी में आतंक का माहौल ज़िंदा रखना है। पीटीआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान सोची समझी रणनीति के तहत घाटी में आतंकी हमलों की साज़िश रच रहा है।